नियम विरुद्ध चल रही डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई, तीन भैंसों को कब्जे में लिया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर आबादी के बीच नियम विरुद्ध ड़ेयरियों का संचालन हो रहा है। ऐसे में नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम, तहसीलदार व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और तीन भैंसों को कब्जे में लेकर गौशाला भिजवाया। बताया जा रहा है कि आबादी के बीच इन डेयरियों का संचालन नियम विरुद्ध हो रहा है। नगर पालिका के एई राजकुमार ने बताया कि इससे पूर्व में डेयरी संचालकों को कई बार नोटिस भेजे गए, चालान भी किए गए। इसके पश्चात भी डेयरी संचालक नहीं माने। ऐसे में उन्होंने कार्रवाई की है। हालांकि डेयरी संचालकों ने तीन दिन का समय मांगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर तमाम डेरियां हैं। कानून के अनुसार इन डेरियों को शहर के बाहर स्थानांतरित किया जाना है। कई बार नोटिस भेजने के बावजूद भी डेयरी संचालक नहीं माने। इसके पश्चात हापुड़ कोतवाली पुलिस, तहसीलदार, नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और नरेश यादव, नीतीश यादव व मुकेश यादव की भैंस को कब्जे में ले लिया। साथ ही डेयरी संचालकों को भी चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा ना करें। हालांकि डेयरी संचालकों ने तीन दिनों का समय मांगा है।

ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!