चुनाव में कीजिए अपने मत का दान,निकाली जागरूकता रैली











चुनाव में कीजिए अपने मत का दान,निकाली जागरूकता रैली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 साधना तोमर के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमारी के निर्देशन में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसका विषय मतदाता जागरूकता रखा गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ प्राचार्या ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पण के साथ किया। दीपा तनीषा व हिमांशी ने लक्ष्य गीत के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया स्वयंसेविका मनु शर्मा ने ‘इस चुनाव में कीजिए अपने मत का दान’ गीत के माध्यम से मतदान के लिए सभी को जागरूक किया । मेघा, वंदना, गुंजन, सोनिया, इल्मा व मानसी आदि छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया कि मतदान हमारे जीवन के लिए कितना आवश्यक है मतदान न केवल हमारा अधिकार है अपितु यह हमारा कर्तव्य भी है हम सभी को अपना यह कर्तव्य बहुत विवेक के साथ निभाना चाहिए । श्रुति मिश्रा ने अपने भाषण द्वारा मतदान के लिए अवश्य समय निकालने व अपने आसपास सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया । पारुल, वंशिका, सोनम व सुमन आदि छात्राओं ने मतदान के लिए जागरूक करने के लिए विभिन्न कविताएं प्रस्तुत की शिविर के दूसरे सत्र का शुभारंभ प्राचार्या द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं द्वारा ‘अपने कर्तव्यों से कोई न रूठे किसी का भी वोट न छूटे व ‘अपनी सरकार स्वयं चुनेंगे हम अवश्य मतदान करेंगे’ जैसे विभिन्न नारों के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने ‘द ट्री ऑफ डेमोक्रेसी’ को विभिन्न जागरूक करने वाले खूबसूरत स्लोगन से सजाया जिस पर रंग-बिरंगे स्लोगन कार्ड को सजाया गया ।छात्राओं ने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न आकृतियों के रंग-बिरंगे व खूबसूरत कार्ड बनाकर इस पेड़ पर सजाए। ‘आओ सब मिलकर गाएं वोट देने जरूर जाएं’ ,’ उम्र अठारह पूरी है वोट देना बहुत जरूरी है ‘व’ सत्य और ईमान से सरकार बने मतदान से ‘जैसे स्लोगनों से पेड़ को सजाया। महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा स्वयं सेविकाओं को मतदान के अधिकार के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि केवल मतदान के माध्यम से ही एक सशक्त देश का निर्माण किया जा सकता है और सभी जागरूक मतदाताओं का यह कर्तव्य है कि वह अपने इस अधिकार का प्रयोग करके सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।। प्राचार्या ने शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारी व सभी स्वयंसेविकाओं को शुभकामनाएं दी। सत्र के अन्त में कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमारी द्वारा स्वयं सेविकाओं को मतदाता सूची में अपने नाम जुड़वाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में नवीन मतदाताओं को विशेष रुप से मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाहन किया।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878









  • Related Posts

    गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

    Read more

    पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

    Read more

    You Missed

    गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

    गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

    पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

    हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

    जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

    जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

    हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

    हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

    ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

    ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
    error: Content is protected !!