पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने कड़कड़ाती ठंड में गंगा में लगाई डूबकी












पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने कड़कड़ाती ठंड में गंगा में लगाई डूबकी

हापुड़, सीमन (पंजाब केसरी): पौष माह पूर्णिमा पर कड़कड़ाती ठंड भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी और लाखों श्रद्धालुओं ने जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर गंगा में स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद गरीबों को भोजन कराया और गर्म वस्त्र आदि दान किया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान से विभिन्न वाहनों द्वारा श्रद्धालुओं का बुधवार को ही पहुंचना शुरु हो गया और धर्मशालाओं व अतिथि गृहों में डेरा डाल लिया। पौष पूर्णिमा पर गुरुवार को भोर होते ही गंगा में डुबकी लगाना शुरु कर दिया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर मां गंगा का पूजन किया और गंगा तट पर विकसित भारत का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने निर्धनों को भोजन कराया और कम्बल, स्वेटर आदि असहाय लोगों को वितरित किए। गंगा स्नान कर घर की ओर लौटने वाले श्रद्धालुओं को जाम से जूझना पड़ा और घंटों जाम में फंसे रहे।

पौष पूर्णिमा स्नान को सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए और गंगा घाटों पर नगर पालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कचौरी खाने के लिए श्रद्धालुओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर









  • Related Posts

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…

    Read more

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष के पद पर तैनात विक्की शर्मा को…

    Read more

    You Missed

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई
    error: Content is protected !!