हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव लुखराणा गेट के पास मंगलवार की रात को दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया जबकि घायल का उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव लुखराणा निवासी 23 वर्षीय अभिषेक उर्फ गोटी गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था जो कि मंगलवार की रात को बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही अभिषेक गांव के पास बने गेट के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही एक बाइक से अभिषेक की बाइक भीड़ गई। दूसरी बाइक पर बुलंदशहर के बीवी नगर क्षेत्र के गांव बोंदरा का मोनू सवार था। दोनों बाइकों की इस कदर भिड़ंत हुई कि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मोनू का उपचार चल रहा है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए





























