हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सिरोधन के जंगल में 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 3:00 बजे गांव सिरोधन के जंगल में आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ के फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। प्रथम दृश्य मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700


























