हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव नूरपुर में राजकीय विद्यालय इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा जिससे आसपास के क्षेत्र की बालिकाएं अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी। इसके लिए शासन ने धनराशि भी स्वीकृत कर दी है। तीन करोड़ 50 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही स्कूल का निर्माण कार्य शुरू होगा। आपको बता दें कि विधायक विजयपाल आढ़ती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री से स्कूल निर्माण कराने का आग्रह किया था जिसके बाद तीन करोड़ 50 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही स्कूल का निर्माण कार्य शुरू होगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























