सरफराज हत्याकांड का खुलासा: बंटवारे पर विवाद होने पर बदमाशों ने अपने साथी की हत्या की










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर और स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश का नाम रिहान पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी मोहल्ला गढ़ी थाना हसनपुर है जो कि फिलहाल दिल्ली के कृष्णा नगर के सीलमपुर इलाके में रह रहा है। वहीं पुलिस ने रिहान के साथ ही सादिक पुत्र अनीश निवासी गंगवार थाना रेहरा जनपद अमरोहा को भी गिरफ्तार किया है जो कि रिहान के साथ ही सीलमपुर में रह रहा था। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से लूटा गया 30 लाख रुपए कीमत का 40 बोरे इलेक्ट्रिक स्क्रैप, हत्या में इस्तेमाल पिस्टल मय जिंदा व खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल छोटा हाथी बरामद किया है। बदमाशों ने अपने ही साथी को बंटवारे को लेकर विवाद होने पर गोली मार दी थी।
गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि 7 जनवरी को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बदरखा नहर के पास एक अज्ञात शव मिला था जिसके हाथ पैर पर टैप बंधी हुई थी। मृतक की शिनाख्त अमरोहा निवासी सरफराज के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीमें गठित की। साथ ही हापुड़ स्वाट व थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच की जिन्होंने सीसीटीवी व सर्विलांस के आधार पर आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक स्क्रैप के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था जिसके चलते उन्होंने सरफराज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तीनों साथियों ने लूट दिखाने के उद्देश्य से सरफराज के हाथ पैर बांधे लेकिन जब उससे विवाद हो गया तो उन्होंने सरफराज को गोली मार दी और शव नहर किनारे फेंक दिया था जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और आरोपियों को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497








Related Posts

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

🔊 Listen to this हापुड, सीमन/अमित कुमार(ehapur news): जनपद हापुड के 40 परीक्षा केंद्रो पर बुधवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में कड़ी सुरक्षा…

Read more

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद(ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के सर्वोदय नगर के एक मकान में संचालित बीएसएस सनोटा माइक्रो क्रेडिट लि का कलेक्शन एजेंट अंकुर ही कंपनी…

Read more

You Missed

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक 26 को

गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक 26 को
error: Content is protected !!