बालाजी मंदिर पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किए प्रभु राम के दर्शन










बालाजी मंदिर पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किए प्रभु राम के दर्शन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या में प्रभु रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम किए। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर में भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और देश को निरोगी रखने की कामना की। इस अवसर पर ई-हापुड़ न्यूज से बात करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे सामने प्रभु रामलला की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं और बधाई भी दी। मंदिर पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने राम दरबार के साथ-साथ श्री बालाजी महाराज, प्रेतराज सरकार, भैरव बाबा के दर्शन भी किए और संकीर्तन में शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर परिसर जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिर पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने सेवा भी की और प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, राम भक्त अर्जुन पुंडीर, पूर्व हापुड़ जिला अध्यक्ष भाजपा उमेश राणा आदि उपस्थित रहे।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606








Related Posts

जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

🔊 Listen to this जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ (Quality Education) पर आयोजित…

Read more

अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्त

🔊 Listen to this अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्तहापुड़,सूवि(ehapurnews.com):मेरठ मण्डलायुक्त श्री भानू चंद्र गोस्वामी आई0ए0एस0 द्वारा कलेक्ट्रेट हापुड़ के सभी पटल…

Read more

You Missed

जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्त

अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्त

भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित दल

भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित दल

खुद को गोली लगवाने की घटना के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा

खुद को गोली लगवाने की घटना के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा

छात्र-छात्राओ को साइबर अपराध पर जागरूक किया

छात्र-छात्राओ को साइबर अपराध पर जागरूक किया

विधायक ने मांगी स्वास्थ्य सेवाओ मे वृध्दि

विधायक ने मांगी स्वास्थ्य सेवाओ मे वृध्दि
error: Content is protected !!