हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यातायात जागरूकता अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा छात्रों व लोगों को यातायात नियमों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में टीएसआई ओंकार सिंह सहरावत हापुड़ के दीवान इंटर कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने छात्रों व शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और कहा कि नियमों का उल्लंघन जान पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में नियमों का पालन करने के साथ ही सड़क पर उतरे और किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन न करें। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। दीवान इंटर कॉलेज के प्रांगण में छात्रों को सड़क एक्सीडेंट, ट्रैफिक रूल आदि के बारे में जानकारी दे रहे ओंकार सिंह सहरावत ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें। गाड़ी में सीट बेल्ट, टू टू व्हीलर पर हेलमेट का इस्तेमाल अवश्य करें। इस दौरान दीवान इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर मनोज कुमार, छात्र व शिक्षक उपस्थित रहे।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497






























