👁 0 views Views
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वारन्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना व बहादुरगढ़ पुलिस ने चार वारन्टियों को गिरफ्तार कर लिया।धौलाना पुलिस ने गांव बझैडा कला के इलियास व इश्तेकार तथा बहादुरगढ पुलिस ने गांव लडहरा के बलराज व रिंकू को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी तारीख पर अदालत मे हाजिर नही हो रहे थे।






























