हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामनगर निवासी किसान ने देहात क्षेत्र निवासी एक आढ़ती पर 5,22,280 हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित को आढ़ती ने चेक भी दिया जो की तीन बार बाउंस हो गया। पीड़ित ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
गांव श्याम नगर निवासी देवेंद्र भाटी पुत्र कैलाश चंद्र ने बताया कि उसने कड़ा परिश्रम कर अपनी धान की फसल उगाई जिसे उसने नवीन मंडी स्थित एक आढ़ती को बेची थी। 5,22,280 रु में यह धान बेची गई लेकिन आढ़ती ने कुछ दिनों बाद पैसे देने की बात कही। विश्वास में आकर किसान वापस लौट आया। जब वह अपने पैसे मांगने के लिए पहुंचा तो आढ़ती ने 5,22,280 रुपए का एक चेक किसान को थमा दिया। किसान चेक ले आया और बैंक पहुंचा जहां पर वह बाउंस हो गया जिसके बाद किसान पुनः आढ़ती के पास पहुंचा और शिकायत की। साथ ही भुगतान करने की बात भी कहीं। किसान के अनुसार कुल तीन बार चेक बाउंस हुआ जिसके बाद उसने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। किसान का कहना है कि आढ़ती उसका पैसा वापस करें।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























