हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा में क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ जिसमे पिलखुवा व आसपास क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी से शांति बनाये रखने की अपील की गई। आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्रभु राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। साथ ही 26 जनवरी को लेकर भी पुलिस अलर्ट है। सीओ पिलखुवा ने गुरुवार को थाना परिसर में एक बैठक का आयोजन किया जहां सभी से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी भी स्थिति में अफवाहों पर ध्यान ना दें। संदिग्ध गतिविधि पर निगाह रखें और आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इस दौरान सभासद अंशुल मित्तल, सुशील तोमर, इकबाल खान, नफीस अहमद, हाजी जहीर, मनोज तोमर हैडली, कुशलेश गर्ग, प्रवीन मित्तल, रिफाकत अली आदि उपस्थित रहे।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540






























