हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। हापुड़ में रविवार तो पिलखुवा में सोमवार को साप्ताहिक बंदी होती है। ऐसे में श्रम निरीक्षक उषा वर्मा सोमवार को पिलखुवा पहुंची और साप्ताहिक बंदी में खुली दुकानों को देख वह चौंक गई जिन्होंने कई दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया तो 50 व्यापारियों को नोटिस भी दिया।
जैसे ही श्रम निरीक्षक पिलखुवा पहुंची तो गांधी बाजार, बाजार बजाजा, रेलवे रोड, जवाहर बाजार आदि क्षेत्र में अधिकारियों को दुकान खुली मिली। जैसे ही उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया तो व्यापारियों ने दुकान और प्रतिष्ठान बंद कर दिए। श्रम निरीक्षक ने 50 दुकानदारों को नोटिस दिया तो कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया। आपको बता दें कि साप्ताहिक बंदी का पालन कराने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250






























