राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से भारत विकसित राष्ट्र बनेगा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ के शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 का विषय है ” उठो, जागो और अपने पास मौजूद शक्ति को पहचानो।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर शालिका अग्रवाल ने विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण करके किया। इस विषय पर एमए शिक्षाशास्त्र की छात्राओं कुमारी काजल, कुमारी अंजली, सानिया खान व स्वाति आदि छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये ।छात्राओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम् होती है। राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक आदि क्षेत्र में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हस्तक्षेप करती है। महाविद्यालय की प्राचार्य ने छात्राओ को उनके दायित्वों व कर्तव्यों के विषय में जागरूक किया और कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है शिक्षा शास्त्र विभाग की विभागअध्यक्ष प्रोफेसर अपर्णा त्रिपाठी ने युवाओं को राष्ट्र की ऊर्जा का स्त्रोत बताया व उन्हें उनके दायित्व के बारे में जागरूक किया। डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा उनके प्रेरणादायी व जोशीले विचार युवाओं में जोश भरने का काम करते हैं और आगे भी शताब्दियों तक करते रहेंगे। प्राध्यापिका प्रियंका सोनकर ने युवा दिवस पर छात्राओं को राष्ट्र विकास में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया व छात्राओं को हमेशा कर्मशील बने रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने किया। कार्यक्रम में प्राध्यापिका निशू यादव , शिक्षा शास्त्र विभाग की प्राध्यापिकाएं व छात्राएं उपस्थित रही।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250






























