हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में बुधवार को लेखाकार की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जिला समन्वयक पद पर तैनात रही दीपा व उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है जब बेसिक शिक्षा विभाग में जिला समन्वयक के पद पर तैनात रही दीपा तोमर और उसका पति सचिन निवासी आवास विकास कॉलोनी बीएसए कार्यालय पहुंचे और उन्होंने लेखाकार राहुल के साथ अभद्र व्यवहार किया जिसका विरोध करने पर उन्होंने मार पिटाई शुरू कर दी और जान से मारने की मंशा से जमकर पीटा। इसके बाद पीड़ित ने भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























