👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वारन्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली, गढ़मुक्तेश्वर व बहादुरगढ़ पुलिस ने कुल 04 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।सिम्भावली पुलिस ने सिखैडा के रामपाल व हिम्मत पुर के नितिन गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गांव दौताई के राशिद तथा बहादुरगढ पुलिस ने कस्बा के जसवन्त को गिरफ्तार किया है।आरोपी तारीख पर न्यायालय में उपस्थित नही हुए जिस कारण वारंट जारी हुआ।


























