हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आनन्द विहार योजना में विकास भवन के निकट निर्माणाधीन व्यवसायिक कॉम्पलेक्स ‘ग्रीन आर्केड’ का निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिये गये कि निर्माण कार्य की प्रगति बढाई जाये तथा मानकों एवं विशिष्टियों के अनुरूप त्वरित गति से कार्य को पूर्ण कराया जाये। साथ ही समय-समय पर थर्ड पार्टी से सेम्पल टेंस्टिंग भी कराई जाये। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के सचिव, प्रभारी अधीक्षण अभियंता एवं संबंधित अवर अभियंता मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण द्वारा बनवाये जा रहे तीन मंजिले व्यवसायिक कॉम्पलेक्स ‘ग्रीन आर्केड’ में 60 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है, जिस हेतु आधुनिक सुविधायों से युक्त कॉप्लेक्स विकसित किये जाने का भी प्रस्ताव है। इस कॉम्पलेक्स में आधे से अधिक दुकानें प्राधिकरण द्वारा पूर्व में ही विक्रय की जा चुकी है। अवशेष बची दुकानों को आगामी ई-नीलामी में विक्रय किया जाये।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065



























