हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव ढाना में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया जिसका ताला तोड़कर चोर मकान के भीतर दाखिल हुए और 65 हजार रुपए की नकदी, लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
गांव ढाना निवासी सुभाष चंद्र शर्मा अन्य शहर में कामकाज करते हैं जो कि लगभग एक सप्ताह पूर्व परिजनों के साथ अपने बेटे आशीष से मिलने के लिए उसके घर चले गए थे। रविवार को जब वह वापस घर लौटे तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने इत्मीनान के साथ घर को खंगाला और 65 हजार की नकदी समेत लाखों रुपए के जेवरात, कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314

























