हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकैट ने शनिवार को टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया और 10 मिनट तक टोल फ्री भी कराया। हालांकि टोल प्रबंधक और पुलिस के समझाने पर किसान शांत हुए और वापस लौट गए।
भारतीय किसान यूनियन टिकैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शनिवार की शाम को टोल प्लाजा पर पहुंचे और हंगामा कर टोल प्लाजा की 9 नंबर लेन में धरने पर बैठ गए। किसान नेताओं ने इस दौरान टोल को फ्री करा दिया। किसानों का कहना है कि शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारी इमरान त्यागी किसी कार्य से दिल्ली जा रहे थे। टोल प्लाजा से गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद टोल प्लाजा की लेन नंबर 9 में बैठे टोल कर्मी ने किसान नेता के साथ अभद्रता की। साथ ही किसानों ने मारपीट का भी आरोप लगाया जिसके बाद हंगामा कर रहे किसानों को टोल प्लाजा के प्रबंधक बेनी सिंह राघव ने समझाया और मामला शांत कराया। वहीं पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के पश्चात किस शांत हुए। इस दौरान रामपाल चौधरी, यशवीर सिंह, उदयवीर सिंह, नवीन चौधरी, मुकेश चौधरी, गुरदेव सिंह, टेनपाल सिंह आदि प्रदर्शन में शामिल हुए।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314



























