हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़ तहसील में लेखपाल के निजी सहायक द्वारा ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने के बदले की गई वसूली का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। भले ही अधिकारी कुछ खास कार्रवाई करते हुए नजर ना आ रहे हो लेकिन अब लोगों ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है जिन्होंने न्याय के लिए गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया को ज्ञापन सौंप कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं विधायक का कहना है कि वह संबंधित अधिकारियों से बात कर पीड़ित को न्याय दिलाएंगे।
आजाद अधिकार सेना हापु़ड़ एवं विश्व हिंदू महासंघ हापु़ड़ के द्वारा संयुक्त रूप से जिला अध्यक्ष मधुर मिश्रा आजाद अधिकार सेना, जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ नीरज शर्मा के द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गढ़मुक्तेश्वर विधायक को दिया गया। विधायक गढ़मुक्तेश्वर की तरफ से आश्वासन मिला है कि दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। संगठन ने कहा है कि दोनों संगठन मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय में बड़ा आंदोलन करेंगे। अगर सोमवार तक गढ़ तहसील में जिन अधिकारियों द्वारा प्राइवेट कर्मचारियों से धन उगाही करवाई जा रही है उन सभी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो यह चेतावनी आंदोलन का रूप ले लेगी। इस मौके पर आजाद अधिकार सेना से महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुधा बिष्ट, जिला मंत्री शुभम सिंह गुर्जर, विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सोनू शर्मा, चौधरी नरेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, लीमेस ठाकुर शरद भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250

































