👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन ने पिलखुवा नगर पालिका को ओपन डेफिनेशन फ्री प्लस प्लस घोषित कर दिया है। इसके मायने यह है कि पालिका पास सीमा अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अर्थात बाहर से आने वाला भी खुले में शौच नहीं कर रहा। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कर्मियों को बधाई दी। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत ओडीएफ प्लस प्लस के परिणाम शासन द्वारा जारी कर दिए गए हैं जिसमें पिलखुवा नगर पालिका परिषद को पहली बार ओडीएफ प्लस प्लस घोषित किया गया है।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497























