पीएनबी ने दीवान इंटर कॉलेज को दिया एक प्रोजेक्टर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पंजाब नेशनल बैंक की शाखा एच एस०ओ०सी०एस० मेरठ रोड, हापुड़ के वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक सतेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को दीवान इण्टर कॉलेज, मेरठ रोड, हापुड़ में पहुँचकर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० मनोज कुमार को विद्यालय में स्मार्ट क्लास हेतु एक प्रोजेक्टर दान स्वरुप भेंट किया। इस प्रोजेक्टर की कीमत लगभग चालीस हजार रूपए है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० मनोज कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यह छात्रों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा जिससे वे नवीनतम तकनीकी के साथ शिक्षा अर्जित कर पाने में सफल होगें। इस अवसर पर बैंक से पधारे ब्रजेश शंखवार, प्रवक्ता महेश कुमार वर्मा, सुरेश चन्द्रा, अजीत कुमार राय एवं विजय सिंह धमानिंया आदि शिक्षक साथी उपस्थित थे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























