हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में ठंड का जबरदस्त प्रकोप है जिसके चलते लोग ठिठुरन भरी सर्दी का सामना कर रहे हैं। शुक्रवार को जनपद हापुड़ के विभिन्न इलाकों में कोहरे के साथ-साथ पड़ रही ओस उ
की वजह से लोग कंप-कंपाते हुए नजर आए। कोहरे और ठंड के कारण गलन भी बढ़ गई है। शुक्रवार को ओस काफी ज्यादा गिरने से वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। हैडलाइटों के साथ-साथ कार चालक वाइपर का इस्तेमाल करते हुए नजर आए। यदि तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री के आसपास बना हुआ है। कई दिनों से धूप भी नहीं निकली है जिसके चलते लोग घरों में ही कैद रहने को मजबूर है। कुछ दिन पहले धूप निकल रही थी, ऐसे में लोग धूप सेकते हुए नजर आ रहे थे लेकिन इन दिनों सूर्य देवता के दर्शन भी नहीं हो रहे जिसके चलते लोग मजबूरन ही घरों के बाहर निकल रहे हैं। दिन में बादल छाए रहते हैं, सुबह और रात की बात करें तो ठंड का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ जाता है। संभावना है कि शनिवार को भी इसी तरह का तापमान बना रहेगा।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811

























