हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद अधिकार सेना हापु़ड़ एवं विश्व हिंदू महासंघ हापु़ड़ के द्वारा संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष मधुर मिश्रा आजाद अधिकार सेना जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ नीरज शर्मा के द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गढ़मुक्तेश्वर एसडीएम को दिया गया। चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते में दोषी लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो दोनों संगठन मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय में बड़ा आंदोलन करेंगे। गढ़ तहसील में जिन अधिकारियों द्वारा प्राइवेट कर्मचारियों से धन उगाही करवाई जा रही है। उन सभी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। दोनों संगठन की तरफ से मांग की गई। इस मौके पर आजाद अधिकार सेना से महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, सुधा बिष्ट अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष दानिश खान महिला सदस्य जिला कमेटी रोशन जहां विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा शरद भारद्वाज सहित दोनों संगठनों की तरफ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314



























