👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआं रोड पर स्थित झुग्गी झोपड़ी में एक ट्रैक्टर बुधवार को घुस गया। सड़क हादसे के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि झोपड़ी के अंदर कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची जिसने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की दोपहर का है जब एक परिवार के लोग झोपड़ी के बाहर बैठे हुए थे। तभी एक ट्रैक्टर मौके से जा रहा था जिसके चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सीधे झोपड़ी में जा घुसा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

























