हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के गढ़मुक्तेश्वर तहसील में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 700 रुपए से लेकर 1000 रुपए की रिश्वत वसूली जा रहे हैं। मामले में लेखपाल के निजी सहायक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खुलेआम रिश्वत मांगने वाले रिश्वतखोर भ्रष्टाचारी निजी सहायक पर कारवाई कब होगी यह सवाल बना हुआ है?
आपको बता दें कि जब से पुलिस की भर्तियां निकली है तब से ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने वालों की मांग भी बढ़ गई है जिसका कुछ लोग फायदा उठा रहे हैं और अपनी जेब भरने में लगे हैं। मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जो इस बात को बल भी दे रहा है। ऐसे में रिश्वतखोर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250

































