दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन क्षतिग्रस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक सड़क हादसा सोमवार की देर रात हुआ जहां अनियंत्रित कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी जबकि एक हादसा मंगलवार को हुआ है जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरकर सड़क किनारे पलट गई।
मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव जिसौरी का लफाकत कार में सवार होकर मंगलवार को किठौर जा रहा था। कार में उसकी पत्नी और दो बच्चे भी थे। जैसे ही गाड़ी बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा के पास पहुंची तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गनीपत रही कि कार सवार लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं दूसरा मामला बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव वनखंडा के पास का है जहां एक केंटर ने आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी जिससे कैंटर चालक घायल हो गया। कैंटर चालक अमरोहा के थाना रेहरा का रहने वाला है जिसका उपचार चल रहा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























