हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक बैंक के एटीएम में कैश की लोडिंग व अनलोडिंग कर 1.24 लाख गबन के आरोप पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सीएमएस कंपनी के ब्रांच मैनेजर योगेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी एटीएम में कैश लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य करती है। हापुड़ के एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रुपए जमा करने की जिम्मेदारी कंपनी के वरिष्ठ कस्टोडियन उज्जवल शर्मा निवासी परीक्षितगढ़ मेरठ की है। आरोप है कि उज्ज्वल ने 5 एटीएम से अलग-अलग तिथियों में 1.24 लाख रुपए का गबन कर लिया। 4 अप्रैल को ऑडिट के दौरान मामला पकड़ में आया। पूछताछ पर आरोपी ने इस्तीफा दे दिया। रूपयों का तगादा करने पर आरोपी ने हत्या की धमकी दी। पुलिस से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811

























