हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने छह लाख रुपए मूल्य की दो सौ पेटियां तस्करी की शराब पकड़ी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बहादुरगढ़ पुलिस गुरुवार की शाम को मुख्य मार्ग पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि पुलिस की नज़र एक ऐसे ट्रक पर पड़ी जिसपर लिखा था बुरी नज़र वाले तेरा मुंह काला। पुलिस ने ट्रक को रोका तो उसमें शराब की पेटियां देखकर पुलिस का चेहरा खिल उठा और ट्रक में सवार चालत सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी की ये शराब हरियाणा से लाई गई थी। संभावना है कि भविष्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर एकत्र की जानी थी।
SHREE RATHNAM में टेबल बुक करने और FREE Home Delivery के लिए कॉल करें: 8810077771, 8810177771:
























