हापुड के दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी से दिव्यांगजनों की भेंट
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार सरोज से दिव्यांग राज्य सलाहकार बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार तथा विकलांग जन कल्याण सेवा समिति रजि हापुड़ ने शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया।सचिव भागीरथ उर्फ भरत लाल शर्मा ने कहा कि जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी अभिषेक कुमार सरोज से अपेक्षा की जाती है कि जनपद हापुड़ में दिव्यांगों के लिए बहुत अच्छे कार्य किए जाएंगे,जिससे दिव्यांग समाज अच्छा संदेश जाए जिससे एक मिसाल कायम हो।हम लोगों को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा । विकलांग जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल और नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल विनय कुमार शर्मा उर्फ कपिल, जितेंद्र अग्रवाल, विवेक कुमार शर्मा, शवेता उपाध्याय,सुषमा तोमर आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497

























