गन्ना मूल्य घोषित न होने से खफा किसानों ने गन्ना जलाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पेराई सत्र-2023-24 के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य घोषित न किए जाने से नाराज किसानों ने मंगलवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पर गन्ने के साथ प्रदर्शन कर गन्ने की होली जलाई और सरकार विरोधी नारे लगाए। किसानों ने गन्ने का मूल्य 600 रुपए घोषित करने के साथ-साथ जनपद हापुड़ के दो शुगर मिलों सिम्भावली व बृजनाथपुर की किसानों के बकाया का भुगतान ब्याज सहित कराया जाए।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हुण की अगुवाई में बड़ी तादाद में किसान हाथों में गन्ना लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए, एक जुलूस के रुप में मंगलवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुंचे और धरना देकर नारेबाजी की। हाथों में गन्ना लिए किसान प्रदर्शन कर रहे। धरना स्थल पर किसान नेताओं ने सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने और शुगर मालिकों से सांठ-गांठ का आरोप लगाया। किसानों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065



























