हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर में सोमवार को वात्सल्य आश्रम का हापुड़ के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री बालाजी मंदिर में आकर वह खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। वात्सल्य आश्रम में 50 बेड़ो की व्यवस्था है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जरूरत ना पड़े की कोई माता-पिता आश्रम में आकर रुके।
मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर वात्सल्य आश्रम का शुभारंभ हुआ जहां जहां हर वर्ग के बुजुर्गों के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई है। यदि कोई बुजुर्ग सहारे की तलाश कर रहा है तो वह नि:संकोच समिति से 7830712120 पर संपर्क कर सकता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने श्री बालाजी महाराज के दर्शन भी किए और मंदिर द्वारा संचालित स्कूल का भी भ्रमण किया और मंदिर समिति की प्रशंसा भी की। इस दौरान श्री बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज, मुख्य पुजारी अमित मिश्रा, अर्जुन पंडिर आदि उपस्थित रहे।
























