👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव मुरादपुर के रहने वाले रुतेश कुमार भारती ने वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस अवसर पर रुतेश कुमार को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। रुतेश कुमार ने 83 किलो कैटेगरी में डेट लिफ्ट, स्क्वायड और बेंच में 715 किलो वजन उठाकर जीत का परचम लहराया है।
जनपद निवासी रुतेश कुमार ने सीसीएस यूनिवर्सिटी से ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और नेशनल वेट लिफ्टर स्ट्रांग मैन के रूप में खुद को साबित किया। रुतेश कुमार भारती ने इसका श्रेय पिलखुवा निवासी कोच राजेंद्र को दिया है। हापुड़ पहुंचे रुतेश कुमार का सभी ने जोरदार स्वागत किया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























