हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के नए बाईपास पर एक अज्ञात कार ने आगे चल रही हरियाणा नंबर की कार में जोरदार टक्कर मार दी। आगे चल रही गाड़ी पुलिया से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में दो लोग सवार थे जो मामूली रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही कार को कब्जे में लिया और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार दो लोग कार में सवार होकर हापुड़ से गढ़ की ओर जा रहे थे। हरियाणा नंबर की यह कार जैसे ही राजाजी होटल के समीप पहुंची तो पीछे से आई एक गाड़ी ने आगे चल रही हरियाणा नंबर की कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया के किनारे बनी दीवार से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी आगे और पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का हाल जाना। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202




























