प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही होंगे देश के तीसरे प्रधानमंत्री
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड के भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को संपन्न हुई जिला कार्यसमिति की बैठक में वक्ताओं ने दावा किया कि देश अगले प्रधान मंत्री भी नरेन्द्र मोदी होंगे।
बैठक के मुख्य वक्ता अतिथि जिला प्रभारी सतपाल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की अनुपम गाथा लिखी गई है केंद्र सरकार के शासन का मॉडल प्रधानमंत्री नेतृत्व में पूरे भारत में दिख रहा है वह अतुलनीय है कितने ही रुके हुए कार्य इन 10 वर्षों में पूर्ण हुए हैं प्रदेश सरकार ने भी अपने प्रथम कार्यकाल में और अब द्वितीय कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को बदला है और गांव से लेकर शहर तक प्रत्येक वर्ग में विकास हुआ है जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा के लिए कार्यकर्ता है इसी का परिणाम है कि केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है और उत्तर प्रदेश में भी दूसरी बार कार्यकर्ताओं के बल पर ही सरकार बनी है अब लोकसभा जैसे पवित्र मंदिर में पुनः एक बार मोदी जी के हाथ में देश के सबसे बड़ी पंचायत की कमान सौंपनी है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं पूर्ण को मानोयोग से लगना है , इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर गढ़ नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी पुनीत गोयल राजीव सिरोही यशपाल सिंह सिसोदिया मोहन सिंह संजय त्यागी लज्जा रानी गर्ग डॉक्टर पायल गुप्ता मीना सिंह मालती भारती पिंकी त्यागी प्रवीण सिंगल विश्व प्रकाश शर्मा दीपक भाटी गौरव रुड़केवाल राहुल उपाध्याय सौदान सिंह अंकुर त्यागी हेमंत त्यागी राजीव शर्मा पवन सैनी व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत आने का कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
न्यू ईयर पर पार्टी कर रहे हैं तो बुक करें हलवाई: 9219157295



























