जंगल में पशुवध कर रहे धंधेबाज को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
हापुड सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ पुलिस ने गांव मुदाफरा के एक आम के बाग में पशु में लिप्त एक मांस के धंधेबाज को धर दबोचा।पुलिस ने मौके से करीब डेढ कुन्तल भैंस का मीट,पशु वध में प्रयुक्त औजार व चाकू बरामद किया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटान करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने अवैध पशु कटान करते समय एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से भैंस प्रजाति का मांस व अवशेष व पशु कटान करने के उपकरण एवं एक अवैध चाकू बरामद किया है।आरोपी गांव मुदाफरा का रियाज अली है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483






















