
पिलखुवा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के कला प्रवक्ता की पेंटिंग राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में पुरस्कार हेतु चयनित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के कला प्रवक्ता डॉक्टर संजय कुमार साहनी की तेल चित्र पेंटिंग यूथ का नई दिल्ली स्थित रविंद्र भवन में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। आपको बता दे कि डॉक्टर साहनी पिछले करीब 27 वर्षों से कला क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी पेंटिंग देश के विभिन्न राज्यों के अलावा भूटान, दुबई, नेपाल और श्रीलंका में भी प्रदर्शित की जा चुकी है। उन्हें कई राज्यों में सम्मानित किया जा चुका है। सोमवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर प्रबंधक संजीव शर्मा और प्रधानाचार्य समरजीत सिंह ने उन्हें माला पहनकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















