साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए 93 हजार रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठगों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब साइबर ठगों ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी की रहने वाली एक महिला से 93,000 रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ले की रहने वाली अनुराधा शर्मा ने बताया कि शंकरगंज के पास स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में उसका बचत खाता है। 14 दिसंबर को साइबर ठगों ने उसके खाते से लगभग 93,000 रुपए निकाल लिए। पीड़िता ने ना तो बैंक संबंधित जानकारी किसी से साझा की और ना ही किसी अज्ञात लिंक को खोला जिसने ठगी का पता चलने पर बैंक कर्मचारियों को सूचना देकर खाता सीज कराया। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CHRISTMAS OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065



























