हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली के गांव हिम्मतपुर में गंगा एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ सर्विस रोड व कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों की तबीयत बिगड़ गई। ठंड का असर किसानों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है जिससे किसानों में रोष पनपता जा रहा है।
गांव में गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड ना मिलने से भारतीय किसान यूनियन भानू के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। इस धरने को आठ दिन बीत चुके हैं और धीरे-धीरे ठंड भी बढ़ने लगी है। ऐसे में किसानों के स्वास्थ्य पर अब असर दिख रहा है। ठंड के कारण किसानों की तबीयत बिगड़ रही है। संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा है कि यदि किसी के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस दौरान पिंटू प्रधान, जयकरण सिंह, नरेंद्र त्यागी, डॉक्टर भगत, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























