हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को हापुड़ क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ जगह-जगह अभियान चलाया और छह प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध प्लाटिंग काटने वालों के खिलाफ अधिकारियों ने शिकंजा कसा जहां जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
एचपीडीए ने मोदीनगर रोड पर स्थित गांव गोयना, अब्दुल्लापुर, बसंतपुर में पदम सिंह व रूप सिंह पुत्रगण लोहार सिंह द्वारा 16,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, विशाल मित्तल द्वारा हापुड़ की मोदीनगर रोड पर 12000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, अशोक कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद और सुनील कुमार पुत्र धनीराम एवं सोहनलाल द्वारा चंडी फाटक के पास मोहल्ला हर्ष विहार में 760 वर्ग गज में की गई अवैध प्लाटिंग, राशिद अली द्वारा गांव दस्तोई रोड हापुड़ में 5000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, देवेंद्र कुमार, राशिद अली व अशोक द्वारा गांव गौना अब्दुल्लापुर बसंतपुरा में 6500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग और राकेश कुमार त्यागी द्वारा दस्तोई रोड पर गैस गोदाम से आगे 9500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। एचपीडीए की कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता नीरज शर्मा, अवर अभियंता राकेश सिंह तोमर, प्राधिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






















