सिपाही भर्ती में उम्र को लेकर खफा सामान्य वर्ग के युवाओं ने मेरठ कमिश्नरी पर धरना दिया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):सिपाही भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के युवाओं में उम्र को लेकर रोष व्याप्त है।उम्र बढाने की मांग को लेकर हापुड के युवाओं ने भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक हापुड के तत्वावधान में मंगलवार को मेरठ कमिश्नरी पर धरना दिया।
यूनियन के जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पदों पर अन्तिम बार भर्ती 16 नवम्बर 2018 को आयोजित हुई थी। इसके पश्चात विगत 5 वर्षों से उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पदों पर कोई भर्ती आयोजित नहीं की गई है। जबकि सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 22 केवल 4 वर्ष निर्धारित है। इस प्रकार विगत 5 वर्षों में से उत्तर प्रदेश में लाखों की संख्या में युवा बिना पुलिस भर्ती देखे ही ओवर ऐज हो गये और लगातार उत्तर प्रदेश सरकार से आयु सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे है। अखबारों के माध्यम से, ज्ञात हुआ है कि उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही की भर्ती के आवेदन 27 दिसम्बर 2023 से शुरु होंगे।सामान्य वर्ग के युवाओ की मांग है कि उक्त भर्ती में सभी जातियों के अभ्यार्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छुट प्रदान की जाए यानि की उम्र 18 से 25 की जाए।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































