हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निकाली गई पुलिस भर्ती का जगह-जगह विरोध हो रहा है। मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और आयु सीमा में छूट न मिलने पर जमकर प्रदर्शन किया। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे रालोद के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने एक ज्ञापन भी सौंपा और मांग की कि आयु सीमा में सरकार को छूट देनी चाहिए। राष्ट्रीय लोकदल के युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से भर्तियां नहीं निकली है। सरकार ने अब भर्तियां निकाली है। ऐसे में कई युवा ओवर ऐज हो चुके हैं। सरकार को आयु सीमा में छूट देनी चाहिए।
मंगलवार को रालोद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांग के समर्थन में एक ज्ञापन भी दिया। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष है जिसे बढ़ाने की मांग की जा रही है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540























