गणवेशधारी बाल स्वयंसेवकों ने किया कदमताल, हुई पुष्पवर्षा
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हापुड़ में सोमवार को बाल शिशु पथ संचलन निकाला गया जो कि हापुड़ के कोठी गेट पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुआ और हापुड़ के प्रमुख मार्गों से होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पर संपन्न हुआ। इस दौरान पथ संचालन कर रहे नन्हे छात्रों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
गणवेश धारी बाल स्वयं सेवकों ने घोष की धुन पर कदमताल किया। घोष की धुन को सुनने के लिए लोग सड़कों पर आ गए और पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर इलाका भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। गणवेश धारी बाल स्वयं सेवकों ने लोगों को अनुशासित रहते हुए राष्ट्रीय अस्मिता, एकता अखंडता की रक्षा करने का संदेश दिया। बाल शिशु पथ संचलन कोठी गेट, कसेरठ बाजार, गोल मार्केट आदि से होता हुआ सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा जहां पथ संचलन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाल स्वयंसेवकों में अलग ही उत्साह देखने को मिला।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314




























