त्यागी समाज हापुड के लोगों का मुरादनगर में सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): त्यागी समाज समिति मुरादनगर के तत्वाधान में आयोजित एक समारोह में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले हापुड के सदस्यों में हापुड़ की राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तरप्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी,जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी,जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, वरिष्ठ जिला संयोजक व रामनिवास बालिका इंटर कालेज तगासराय के प्रबंधक हरिराज सिंह त्यागी,चौघरी ताराचंद डिग्री कालेज के अध्यक्ष चौधरी मोहित त्यागी, गायत्री परिवार के सुधीर त्यागी, त्यागी समाज हापुड़ के नगर अध्यक्ष ब्रजभूषण त्यागी, चौघरी निखिल त्यागी अहाते वाले,हापुड़ नगरपालिका परिषद के सभासद रूद्राक्ष मुनि त्यागी को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह में त्यागी समाज की एक जुलता पर बल दिया गया।
सम्मानित करने वालों में विधायक अजीत पाल त्यागी, डासना देवी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी, उद्योगपति आषीश त्यागी, बिजेंद्र त्यागी मकनपुर,अजय त्यागी दिनकरपुर, पुनीत त्यागी,डॉक्टर केशव त्यागी मौजूद थे कार्यक्रम की अध्यक्षता त्यागी समाज के मुख्य मार्गदर्शक बाबा विद्दानंद त्यागी ने की व संचालन भूषण त्यागी ने किया।
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031























