हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ तहसील पर ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस का सरहानीय कार्य देखने को मिला है जहाँ रविवार की रात्रि में दिल्ली रोड से बुलंदशहर रोड को जाते वक्त एक ई-रिक्शा का पहिया अचानक से निकल गया तभी यातायात पुलिस ने ई रिक्शा को संभाला। आपको बता दें रविवार को शाम के समय एक ई रिक्शा चालक अपना ई-रिक्शा को लेकर दिल्ली रोड से होते हुए बुलंदशहर रोड को जा रहा था। तभी अचानक से ई-रिक्शा का पहिया तहसील चौराहे के बीच में अचानक से निकल गया और ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी योगेंद्र सिंह व जयवीर सिंह ने सड़क पार कर रहे वाहनों को तुरंत रोक कर ई-रिक्शा चालक के पहिये को अपनी मदद से लगवा कर साइड कर दिया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। गनीमत रही कि ई-रिक्शा में कोई भी सवारी बैठी हुई नहीं थी। जहां स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक की मदद करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा किए गए कार्य की सराहनीय की है।
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000

































