हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने गढ़ में ही स्थित प्राचीन नक्का कुआं मंदिर में चोरी व धोखाधड़ी के मामले में अंतरराष्ट्रीय सभापति समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नक्का कुआं मंदिर के महंत बारह गिरी ने न्यायालय के आदेश पर गढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपों के अनुसार 5 अक्टूबर को मंदिर परिसर में विवाद को लेकर बैठक हुई थी। अधिक भीड़ होने के कारण वह व्यस्त हो गए और इसी बीच दान पत्र और भंडार गृह में रखा हजारों रुपए का सामान चोरी हो गया। इसमें छह हजार, 40 कुंतल गेहूं समेत घी के टीन शामिल थे। आरोप है कि दबंगई से धमकाकर व धोखाधड़ी से गाड़ी की चाबी और दान पत्र की चाबी भी ले ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

































