👁 0 views Views
नशे का सौदागर डेढ़ लाख रुपए के गांजा के साथ थमा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): सिम्भावली पुलिस ने खुडलिया के पास से एक नशे के सौदागर को धर दबोचा जिसके कब्जे से डेढ लाख रुपए मूल्य का दो किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया है।आरोपी जनपद मेरठ के थाना मवाना के गांव लालपुर नंगला का धारा है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























