हापुड़ के 34 गांवों में होगा सीसीरोड का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 34 गांवों में सीसीरोड का निर्माण किया जाएगा जिसकी प्रक्रिया ग्रामीण अभियंत्रण विभाग हापुड़ ने शुरु कर दी है। यह निर्माण कार्य चालू वित्तीय वर्ष के अन्त तक पूरा होने की उम्मीद है। जिस पर कई करोड़ रुपए खर्च होंगे।
सीसीरोड निर्माण के लिए चयनित गांव इस प्रकार है। पीरनगर सूदना, जैतपुर, ढहाना, ह्रदयपुर, उबारपुर, मुरादपुर-निजामसर, शेखपुर, श्यामपुर, शिवगढ़ी, चमरी, दयानतपुर, असरा, बछलौता, ततारपुर, पटना, भड़ंगपुर, दोयमी, सर्वोद्य कालोनी, जरौठी, नली हुसैनपुर, भटैल, सादिकपुर असौड़ा, सिमरौली, नई मंडी हापुड़, लुखराड़ा, बझीलपुर है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158

































