हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मेरठ हापुड़ बाईपास पर ददायरा रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास सब्जी से भरा एक केंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि यह कैंटर मेरठ से अमरोहा जा रहा था। सामने से आए एक वाहन को बचाने के चलते कैंटर पलट गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई लेकिन सब्जियां सड़क पर बिखरने से नुकसान हो गया।
रविवार की देर रात जैसे ही सब्जियों से भरा एक कैंटर ददायरा रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास पहुंचा तो सामने एक वाहन आ गया जिसे बचाने के चलते चालक ने कैंटर से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे पलट गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर तथा सब्जियों को हटवाया जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
न्यू ईयर पर पार्टी कर रहे हैं तो बुक करें हलवाई: 9219157295

































