हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित हापुड़-दिल्ली रेलवे लाइन के फाटक संख्या-74 पर अंडरपास का काम 90 फ़ीसदी तक पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि अगले महीने तक काम पूरा हो जाएगा जिससे क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी। ट्रेन के आने पर लोगों को फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और लोगों की सुविधा को देखते हुए यहां अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल लोगों के आवागमन के लिए आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आपको बता दें कि अंडरपास निर्माण होने के बाद मोदीनगर रोड की ओर जाने वाले वाहनों को राहत मिलेगी।
हापुड़ दिल्ली रेलवे लाइन के फाटक संख्या 74 पर अंडरपास का निर्माण करने के लिए कार्य काफी तेजी से चल रहा है। यह कार्य 90 फ़ीसदी तक पूरा हो चुका है। अगले महीने कार्य पूरा होने की उम्मीद है जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250

































